ऐसे करे कोचिंग के बिना बैंक परीक्षा की तैयारी
न्मस्कार दोस्तो मै गोविंद गुप्ता आपका एक बार फिरसे स्वागत करता हू। आज के समय में हर युवा बैंक की नौकरी चाहता है. प्राइवेट सेक्टर हो या सरकारी नौकरी। 2010 में आये आईटी सेक्टर में रिशेसन के बाद से सभी युवा घबरा गए है. इंजिनियर से लेकर आम ग्रेजुएट भी आज के समय में बैंक की नौकरी चाहता है. बैंक में काम करने का समय निश्चित होता है, साथ ही पेंशन, पीएफ के भी फायदे मिलते है. आजकल प्राइवेट सरकारी बैंक की भरमार है, जो आये दिन नयी भर्ती करते रहते है. दूसरी सरकारी नौकरी की तरह बैंक की नौकरी में भी अलग अलग पोजीशन, योग्यता, जॉब प्रोफाइल, सैलरी होती है. लेकिन फ्रेशर के लिए केवल तीन प्रोफाइल है –- क्लर्क या सिंगल विंडो ऑपरेटर (SWO)
- प्रोवेज्नरी ऑफिसर (PO)
- स्पेशलिस्ट ऑफिसर
एक्स्ट्रा प्रयास करें
- आप तैयारी का कोई भी जरिया चुने, लेकिन खुद की अलग से तैयारी बहुत जरुरी होती है.
- एग्जाम पैटर्न को समझें,
- कम समय में ज्यादा से ज्यादा सवाल हल करें, आप स्टॉप वाच रखे, फिर देखें, कितने समय में आप कितने सवाल हल कर पा रही है.
- रोज पढाई करे, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा
- जिस बैंक की परीक्षा आप देना चाहते है और जिस बैंक को आप ज्वाइन करना चाहते है, उसकी पूरी इन्फॉर्मेशन निकाल कर अच्छे से पढ़े.
- पिछले सालों के पेपर सोल्व करें.
- टाइम टेबल बनायें, रोज का रूटीन बनाकर उसे फॉलो करें
- ऑनलाइन टेस्ट दें
- जो दोस्त इसकी तैयारी कर रहें है, उनके साथ कभी कभी पढाई करें.
- समय की बर्बादी
- पैसों की बर्बादी
- ध्यान भटकता है
More Links:
अगर आप बैंकिंग जॉब की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि पहली बार में ही आपको परीक्षा में सफलता मिल जाए, तो हम आपके लिये यहां ऐसे कुछ टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिससे आप घर रहकर बिना किसी कोचिंग की मदद से तैयारी कर सकते हैं.
- आज के युग में इन्टरनेट जानकारी पाने का सबसे विशाल स्रोत है जो कि बैंक परीक्षाओ के लिए अपने घरों में तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत उपयोगी है। उम्मीदवार इंटरनेट पर अध्ययन सामग्री और पिछले वर्ष के पेपर की आदि आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन संसाधनों के साथ, प्रतिष्ठित लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों, साल्व्ड प्रैक्टिस पेपर, परीक्षा मार्गदर्शिका जैसे कुछ ऑफ़लाइन स्रोत हैं जो उम्मीदवारो को परीक्षा के पैटर्न, परीक्षा में प्रश्नों के प्रति आवश्यक दृष्टिकोण आदि जानने में काफी मदद कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को अपने पढ़ाई के लिए एक रूटीन तैयार करना चाहिए और दृढ़ता से उसका पालन करना चाहिए। पिछले साल के प्रश्न पत्र और मोंक टेस्ट का नियमित रूप से अभ्यास करे.। उम्मीदवारों को अपने कमजोर विषयों पर ध्यान देना चाहिए और उन विषयो को अधिक समय देना चाहिए। ये आपके आत्मविश्वास को बढाएगा और इससे आपको बिना किसी कोचिंग के परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
- अधिकांश उम्मीदवारों को बैंक परीक्षाओ में इन दो पेपर से डर लगता है। अंग्रेजी भाषा का पेपर आपके सफलता की कुंजी बन सकता है, उम्मीदवारों को इस पेपर पर ध्यान देना चाहिए, क्योकि इस पेपर में आप कम समय में ज्यादा अंक स्कोर कर सकते है। उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा के बारे में अपने ज्ञान को विकसित करने के लिए पढ़ने और समझने अर्थात कॉम्प्रिहेंशन स्किल को इम्प्रूव करना चाहिए ।इसके लिए उन्हें नियमित रूप से पढ़ने और अंग्रेजी लिखने की प्रैक्टिस करनी चाहिए। लिखित परीक्षा के दौरान अपने मूल्यवान समय को बचाने के लिए, क्वांटेटिव एप्टीटुड की ज्यादा से ज्यादा शोर्ट ट्रिक्स की प्रैक्टिस करे।
- परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसके सिलेबस और पैटर्न के बारे में जान लें. क्योंकि बैंक परीक्षा में सफलता के लिये कई बातें मायने रखती हैं. जैसे की बैंक परीक्षा का सिलेबस, तैयारी के लिये कितना समय बचा है, कटऑफ कितना हो सकता है आदि. आपको सिलेबस और समय के अनुसार तैयारी करनी होगी. यानी अगर समय कम है तो ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी होगी. आपकी योजना कुछ ऐसी होनी चाहिए कि सिलेबस का कोई भी टॉपिक छूटे नहीं. तभी आप बैंक एग्जाम में ज्यादा से ज्यादा सवाल अटेम्प कर पाएंगे.
- बाकी कामों से समय मिलने पर अगर आप पढ़ाई के लिये बैठते हैं तो आप ये मान कर चलिये कि आपकी तैयारी कभी पूरी नहीं होगी. आप सेल्फ स्टडी के समय बांध दें. इस टाइम टेबल में कोई दूसरा काम नहीं, सिर्फ पढ़ाई का काम करें. सिलेबस और परीक्षा के लिये बचे हुए समय के अनुसार आप टाइम टेबल बना लें. प्रैक्टिस करें. इससे आपको ये पता चलेगा कि आप कहां कमजोर पड़ रहे हैं.
- तैयारी करने का पहला स्टेप है, आपको पहले अपनी जॉब प्रोफाइल सुनिश्चित करनी होगी. एग्जाम से जुड़ी सारी बातें ध्यान से पढ़ ले, और एग्जाम के फॉर्म भर कर, समय देखें कि कितना आपको तैयारी के लिए मिलता है. आपको ये भी प्लान करना होगा कि आप बैंक की तैयारी खुद से करना चाहते हो, या किसी संसथान में जाकर इसकी तैयारी करना चाहते हो.
- बैंक की तैयारी के लिए आज अनेकों इंस्टिट्यूट हर शहर में मौजूद है, यहाँ तक की छोटे से छोटे गाँव शहर में ये आपको मिल जायेंगें. आप अपनी इच्छा के अनुसार इनका चुनाव कर सकते है. फीस जमा करने से पहले 3 दिन की डेमो क्लास लें, अगर पसंद आये तो ही आगे जाएँ. यहाँ की फीस 6 हजार से 10 हजार होती है. कोचिंग में हर हफ्ते टेस्ट होते है, जिससे आप अपनी तैयारी का आकलन कर सकते है.
- बहुत से छात्र कहीं से किताब पलट कर पढ़ने लगते हैं. ये तरीका तैयारी के लिये ठीक नहीं है. टॉपिक के अनुसार तैयारी करें. इससे ये फायदा होगा कि आपको ये पता रहेगा कि प्रश्न किस टॉपिक से पूछे गए हैं. टॉपिक वाइज पढ़ने से आपका सिलेबस भी जल्दी पूरा होगा और आप ज्यादा से ज्यादा सवाल अटेम्प कर पाएंगे.
- बैंकिंग की तैयारी करते हुए आप ऑनलाइन रिसोर्स का अच्छा उपयोग कर सकते हैं. ऑनलाइन रिसोर्स ना केवल आपको नये अपडेट्स देगा, बल्कि धीरे धीरे आपके जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस की तैयारी भी हो जाएगी. ऑनलाइन मौजूद बैंकिंग से संबंधित वीडियो और जानकारियां, बैंकिंग परीक्षा की तैयारी में बहुत मददगार साबित हो सकती हैं.
- सिलेबस पूरा करने के बाद निश्चिंत ना हों. उसकी ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें. आपकी कामयाबी इसी बात पर निर्भर करती है कि आपने कितनी ज्यादा प्रैक्टिस की है.
- कोचिंग संस्थान मोंक टेस्ट का नियमित रूप से आयोजन करती हैं। इससे कोचिंग संस्थान से तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अपना परिक्षण करने का प्लेटफोर्म मिल जाता हैं। ये संस्थान उम्मीदवारों को सवालों को हल करने में स्पीड बढाने की टेक्नीक भी बताते हैं। वे अभ्यर्थी, जो परीक्षाओं के लिए घर पर तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने साथ एक स्टॉपवॉच रख कर मोंक टेस्ट देना चाहिए और नियमित रूप से अपना परिक्षण करना चाहिए।
- कई उम्मीदवार जिन्होंने अपने लिखित परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर में असफल हो जाते है। उन्हें चयनित होने के बाद और व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर के लिए सर्वप्रथम आत्मविश्वास को बढाने का प्रयास करना चाहिए। साक्षात्कार कक्ष में उन्हें अपने उत्तर सरल और सीधे तरीके से रखना चाहिए । साक्षात्कार पैनल के सामने आत्मविश्वास से आना चाहिए और उम्मीदवारों को उनके साथ आंखे मिलाकर अपने उत्तर देना चाहिए।
बैंक की तैयारी का हर कोई का अपना तरीका होता है, ये मैंने अपने अनुभव से शेयर किया है. अगर आपके पास कोई और इन्फॉर्मेशन है तो वो हमारे साथ साझा करें.
0 टिप्पणियाँ