CDS क्या है? | CDS Exam की तैयारी कैसे करे?

CDS क्या है? CDS Exam की तैयारी कैसे करे?

न्मस्कार दोस्तो मै गोविंद गुप्ता आपका एक बार फिर स्वागत करता हूं आज हम बात करेंगे CDS Exam के
CDS Exam का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा साल में दो बार किया जाता है| CDS Exam का आयोजन सेना में तीनों अंगों- सेना, वायु सेना और नौसेना के अधिकारी वर्ग के पदों पर नियुक्तियों के लिए होता है| UPSC द्वारा इस चयन प्रकिरिया की लिखित परीक्षा के सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है

योग्यता

यह परीक्षा देने के लिए कम से कम योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक है। नेवी में जाने के लिए इंजीनियरिंग में स्नातक होना आवश्यक है। एयर फोर्स में जाने के लिए स्नातक के साथ साथ 10+2 में मैथ्स और फिजिक्स होना जरूरी है। सभी भारतीय इस परीक्षा को दे सकते हैं।

CDS Exam के लिए आयु सीमा

  • भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए आयु 19 से 24 साल|
  • नौसेना अकादमी (INA) के लिए आयु 19 से 25 साल|
  • अधिकारी परिक्षण अकादमी (OTA) के लिए आयु 19 से 25 साल|
  • वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए आयु 19 से 24 साल|

सीडीएस परीक्षा का पैटर्न

यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होती है। इसमें नेगेटिव मार्किंग होती है। सही जवाब पर गोला भरना होता है। इस परीक्षा में अंग्रेजी, जनरल नॉलेज (सामान्य ज्ञान) और मैथ्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित एग्जाम पास करने के बाद कैंडिडेट का इंटेलिजेंस और पर्सनालिटी टेस्ट लिया जाता है।

पेपर समय और अधिकतम अंक

  • English 2 hours 100 marks
  • General knowledge 2 hours 100 marks
  • Elementary Maths 2 hours 100 marks

आफिसर बनने के लिए
  • English 2 hours 100 marks
  • General knowledge 2 hours 100 marks

सीडीएस में पदों की संख्या

  • भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून 100
  • भारतीय नौसेना अकादमी, एजिमाला 45
  • वायु सेना अकादमी, हैदराबाद 32
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (SSC पुरुष) 225
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (SSC महिलायें) 12

CDS परीक्षा में सफलता के लिए क्या करे

  • उत्तर देने के लिए शार्टकट रास्ता चुनना होगा हालाकि पेपर का समय बहुत है|
  • NCERT की पुस्तक पढ़नी ही होगी| चाहें कोई कितना भी इंटेलिजेंट और बड़ी अकादमी में परीक्षण क्यों ना ले रहा हो|
  • दैनिक अख़बार से प्यार करना होगा मतलब हर रोज अखबार पढ़ने की आदत डाले अगर सफल हुए तो सबसे प्रमुख कारण यही होगा|
  • पिछली परीक्षाओं को ध्यानपूर्वक देखें और जिस भाग से ज्यादा प्रश्न हो उसपर विशेष ध्यान दे| 
  • CDS Exam के लिए वर्तमान धटनाओं पर विशेष ध्यान रखे|
  • अपनी लिखने की गति को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन अभ्यास के|
  • समय के हिसाब से विषयों को चुने जिसे की आप को पढाई करने में आसानी हो|
  • जो विषय कठिन है उसका दौबारा सुबह के समय रिवीजन करे|
  • किसी की भी ताकत उसका आत्मविश्वास होता है| तो अपना आत्मविश्वास ना खोएं और अपने आप को पहचानिए|
  • परीक्षा में सकारात्मक सोच के साथ जाए इधर उधर की ना सोचे|

यह परीक्षा पास करने के लिए कैंडिडेट को अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और मैथ्स जैसे विषयों की बेसिक पढ़ाई करनी चाहिए। यह परीक्षा 3 स्टेप में होती है। पहले अंग्रेजी, दूसरा जनरल नॉलेज और तीसरा एलिमेंट्री मैथ्स।
हर पेपर 2 घंटे का होता है जो 100 marks का होता है। मैथ्स के सवालों को हल करने के लिए शार्ट ट्रिक मेथड सीखना चाहिए। सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए NCERT की किताबों से पढ़ना चाहिए।
करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए समाचार पत्र और पत्रिकाएं हर दिन पढ़ते रहें। देश दुनिया की घटनाओं पर नजर रखें। आपको पता होना चाहिए कि आप के चारों और कौन सी घटनाएं हो रही है।

आशा कर्ता हू आपको ये post पसंद आई होगी. अगर आपको इस post से related कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे comment करें और इस post को अपने दोस्तों के साथ जरुर share करें
Keywords: cds syllabus, cds exam eligibility, cds exam 2020, cds full form, cds exam form, cds exam for pharmacist, cds exam pattern, cds exam date 2020, सी डी एस परीक्षा के लिए योग्यता, सी डी एस परीक्षा 2020, cds full form in hindi, सी डी एस परीक्षा 2021, cds syllabus in hindi, cds syllabus in hindi 2020, cds exam syllabus

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ