कम्प्यूटर कीबोर्ड क्या है? कीबोर्ड के सभी बटनों की जानकारी

कम्प्यूटर कीबोर्ड क्या है?

न्मस्कार दोस्तो मै गोविंद गुप्ता आपका एक बार फिर स्वागत करता हूं आज हम कम्प्यूटर कीबोर्ड के बारे में जानेंगे अगर आप एक computer या फिर कोई laptop का इस्तमाल किया होगा तब आपके typing के लिए कीबोर्ड का इस्तमाल जरुर किया होगा. पर आप में से ऐसे बहुत लोग होंगे जिन्हें की Keyboard के विषय में पूरी जानकारी नहीं है. इसलिए ये post उन लोगों को बहुत सहायक होगा समझने के लिए.


यदि आपको Computer के बारे में पहले से पता है तब आपको कीबोर्ड क्यूँ इस्तमाल किया जाता है के विषय में जानकारी होगी. वैसे में आपको बता दूँ की Computer keyboard का इस्तमाल हम computer में data entry करने के लिए करते है. इसके साथ हम इसके मदद से typing भी कर सकते है.इसे Mouse की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह भी एक बहुक्रियात्मक उपकरण होता है, जो न सिर्फ लिख सकता है बल्कि कम्प्यूटर को नियंत्रित करने में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है. (Read More: Computer All Shortcut Keys In Hindi)

कम्प्यूटर कीबोर्ड का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है. मगर, इसका पूर्वज टाइपराइटर हैं. इसलिए कीबोर्ड को भी टाइपराइटर जितना बुढा माना जा सकता है.
आधुनिक कम्प्यूटर कीबोर्ड का आविष्कार, Christopher Latham Sholes, ने सन 1868 में किया था. क्योंकि इसी दिन इनको आधुनिक टाइपराइटर का पैटेंट हांसिल हुआ था.

एक कीबोर्ड पर कुंजीयों (Keys) की विशेष जमावट को ही कीबोर्ड लेआउट कहते है. कीबोर्ड लेआउट ही कीबोर्ड की बनावट, आकार तथा प्रकार को निर्धारित करता है.आज कम्प्यूटर कीबोर्ड के विभिन्न लेआउट उपलब्ध हैं. दुनिया के अलग-अलग देशों ने अपनी भाषा और लिपि के अनुसार Keyboard Layouts विकसित किये हैं.

हम इन सभी कीबोर्ड लेआउट को मोटे तौर पर दो वर्गों में बांट सकते है:
  • QWERTY Keyboard Layout
  • Non-QWERTY Keyboard Layout
QWERTY Keyboard Layout
यह सबसे ज्यादा प्रचलित और उपयोग होने वाला कीबोर्ड लेआउट है. इसे दुनियाभर में अपनाया गया है. और आधुनिक कम्प्यूटर कीबोर्ड में इसी लेआउट को ही इस्तेमाल किया जाता है. QWERTY Layout पर आधारित कुछ अन्य Keyboard Layouts:
  • QWERTY
  • QWERTZ
  • AZERTY
  • QZERTY
Non-QWERTY Keyboard Layout
जिन कीबोर्ड में QWERTY Layout को कुंजीयों की जमावट के लिए इस्तेमाल नही किया जाता हैं, उन्हे Non-QWERTY Keyboard कहते हैं. कुछ Non-QWERTY Keyboard Layouts.
  • Dvork
  • Colemak
  • Workman

Keyboard को Computer के साथ कैसे Connect करे?

यदि हम पहले समय की बात करें तब Keyboard को computer के साथ connect करने के लिए PS/2 या serial connector का इस्तमाल किया जाता था. लेकिन यदि में अभी की बात करूँ तब अभी USB (universal serial bus) और wireless connectors का इस्तमाल किया जाता है. (Read More: Computer All Shortcut Keys In Hindi)

इन्हें connect करना अब बहुत ही आसान हो गया है. Wireless Keyboard का जो disadvantage है वो ये की इसमें हमें बार बार battery बदलना पड़ता है. वरना ये ज्यादा portable है दुसरे keyboards की तुलना में.

कीबोर्ड के प्रकार

एक सामान्य Keyboard में कुल 104 Keys होती है. तथा इनकी संख्या Keyboard Manufactures और Operating System पर भी निर्भर करती है. इसलिए मोटे तौर पर हम कह सकते है कि एक QWERTY Keyboard में लगभग 100 Keys (±) होती है.

एक Computer के keyboard में बहुत सारे letters, numbers, symbols और commands button के shape में स्तिथ रहते है, और इनमें से सही किसी न किसी specific category को belong करते है. इसलिए यदि आपको ये पता चल जाये की कोन सी key किस category की है तब आप आसानी से उनके function के बारे में जान सकते है.
एक सामान्य Keyboard में keys को कार्य के आधार पर निम्न छह श्रेणीयों में बाँटा गया है. जिनका वर्णन कुछ इस प्रकार है:
  1. Function Keys
  2. Typing Keys
  3. Control Keys
  4. Navigation Keys
  5. Indicator Lights
  6. Numeric Keypad
Function Keys
Function Keys Keyboard में सबसे ऊपर होती है. इन्हें Keyboard में F1 से F12 तक लिखा जाता है. Function Keys का उपयोग किसी विशेष कार्य को करने के लिए किया जाता है. इनका हर प्रोग्राम में अलग कार्य होता है.

Typing Keys
सबसे अधिक इस्तमाल इन्ही keys का होता है. Typing keys में दोनो तरह की keys (alphabet और numbers) शामिल होती है, इन्हे सामुहिक रूप में Alphanumeric keys कहा जाता है. Typing keys में सभी तरह के symbols तथा punctuation marks भी शामिल होते है.
  • Tab Key
Tab का use एक साथ कई अक्षरों का space देने के लिए किया जाता है. इसके अलावा भी इसके कई उपयोग है. Tab का use कुछ Keyboard Shortcuts में भी किया जाता है. टैब बटन कम्प्यूटर में केवले एक ही होता है. जो बाएं तरफ स्थित होता है.
  • Caps Lock Key
इस बटन का उपयोग सभी letters को uppercase (बड़ा) में लिखने के लिए किया जाता है. जब, Caps Lock ऑन रहता है तो सभी letters uppercase में लिखे जाएगें और ऑफ रहने पर lowercase में लिखे जाते है.
Uppercase Letters – A, B, C, D…
Lowercase Letters – a, b, c, d…
  • Shift Keys
Shift Keys का उपयोग letters को uppercase में लिखने के लिए किया जाता है. इसके अलावा किसी बटन के ऊपर वाले हिस्से को type करने के लिए भी Shift Keys का इस्तेमाल किया जाता है.
शिफ्ट बटन कम्प्यूटर में दो होते हैं. एक बायां शिफ्ट बटन और दूसरा दायां शिफ्ट बटन. जब, बड़ा अक्षर बाएं हाथ से टाइप करना है तब दायां शिफ्ट बटन दबाते है और दाएं हाथ से बड़ा अक्षर टाइप करने के लिए बायां शिफ्ट दबाते हैं.(Read More: Computer All Shortcut Keys In Hindi)
  • Spacebar
Spacebar Keyboard में सबसे बड़ी key होती है. इसका उपयोग Cursor को एक space आगे खिसकाने के लिए किया जाता है.
  • Enter Key
Enter Key एक महत्वपूर्ण key है. इसका use अगली line शुरू करने के लिए किया जाता है. जब Enter को दबाया जाता है तो Cursor अगली line के शुरूआत में चला जाता है. Enter Key ‘OK’ button का कार्य भी करती है.
  • Backspace
Backspace का use Cursor के आगे के तथा select किए हुए text को delete करने के लिए किया जाता है. इसके साथ ही अलग-अलग सॉफ्टवेयर में इसका कार्य बदल जाता है.

Control Keys
इन keys को अकेले या अन्य keys के साथ कोई निश्चित कार्य करने में इस्तेमाल किया जाता है. एक सामान्य Keyboard में अधिकतर Ctrl key, Alt key, Window key, Esc key का उपयोग Control keys के रूप में किया जाता है. इनके अलावा Menu key, Scroll key, Pause Break key, PrtScr key आदि keys भी control keys में शामिल होती है.
  • Esc Key
Esc Key का use वर्तमान में चालु किसी task को cancel करने के लिए किया जाता है. Esc Key पूरा नाम Escape Key है.
  • Ctrl Key
Ctrl Key का पूरा नाम Control Key है. इसका use Keyboard Shortcuts में किया जाता है.
  • Alt Key
Alt Key का पूरा नाम Alter Key है, इसका use भी Keyboard Shortcuts में किया जाता है.
  • Windows Logo Key
इस Key का use Start Menu को Open करने के लिए किया जाता है.
  • Menu Key
Menu Key माउस के Right Click के समान ही कार्य करती है. यह किसी चुने हुए प्रोग्राम से संबंधित विकल्पों को open करती है.
  • PrtScr Key
कम्प्युटर स्क्रीन की Image लेने के लिए इस Key का use किया जाता है. इस बटन का प्रैक्टिकल जानने के लिए आप हमारे इस ट्युटोरियल को देखिए. (Read More: Computer All Shortcut Keys In Hindi)

Navigation Keys
Navigation keys में Arrow keys, Home, End, Insert, Page Up, Delete, Page Down आदि keys होती है. इनका use किसी document, webpage आदि में इधर-उधर जाने में होता है.
  • Arrow Keys
Arrow Keys चार होती है- Up Arrow, Down Arrow, Left Arrow तथा Right Arrow. इनका use cursor और Webpage को Arrows कि दिशा में सरकाने के लिए किया जाता है.
  • Home Key
Home Key का use cursor को किसी दस्तावेज के शुरूआत मे लाने के लिए किया जाता है. इसकी सहायता से एक Webpage और Document के एक दम शुरूआत में आ सकते है.
  • End Key
End Key का use cursor को किसी दस्तावेज के आखिर मे लाने के लिए किया जाता है. इसकी सहायता से एक Webpage और Document के एक दम नीचे जा सकते है.
  • Insert Key
Insert Key का use Insert mode को On तथा Off करने के लिए किया जाता है.
  • Delete Key
Delete Key का use Cursor के बाद के text, select किए हुए text तथा files एवं folder को delete करने के लिए किया जाता है.
  • Page Up Key
Page Up Key का use Cursor एवं किसी page को कुछ ऊपर सरकाने के लिए किया जाता है.
  • Page Down Key
Page Down Key का use Cursor एवं किसी page को कुछ नीचे सरकाने के लिए किया जाता है.

Indicator Lights
Keyboard में तीन तरह की Indicator light (संकेतक) होती है. Num Lock, Scroll Lock और Caps Lock.
जब Keyboard में पहली light जली होती है तो इसका अर्थ है कि Numeric Keypad चालु है, और यदि ये बंद हो तो इसका अर्थ है कि Numeric Keypad बंद है. (Read More: Computer All Shortcut Keys In Hindi)
दूसरी, light हमें letters के Uppercase और Lowercase के बारे में संकेत करती है. जब, ये बंद होती है तो letter lowercase में होते है, और जब ये चालु होती है तो letter uppercase में होते है.
तीसरी, जिसे Scroll Lock के नाम से जाना जाता है. यह हमें scrolling के बारे में संकेत करती है.

Numeric Keypad
इन्हे हम Calculator keys भी कह सकते है, क्योंकि एक Numeric keypad में लगभग (कुछ अतिरिक्त) एक calculator के समान ही keys होती है. इनका इस्तेमाल numbers (0-9) लिखने में किया जाता है.

आशा कर्ता हू आपको ये post पसंद आई होगी. अगर आपको इस post से related कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे comment करें, और इस post को अपने दोस्तों के साथ जरुर share करें।
Keywords: कंप्यूटर कीबोर्ड हिंदी टाइपिंग चार्ट डाउनलोड, कंप्यूटर हिंदी कीबोर्ड चार्ट, कंप्यूटर की कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं, कंप्यूटर कीबोर्ड प्राइस, की बोर्ड हिंदी, कंप्यूटर कीबोर्ड फोटो, हिंदी कीबोर्ड फॉर कंप्यूटर, कीबोर्ड के प्रकार, computer keyboard keys and their functions pdf, computer keyboard keys and their functions ppt, keyboard symbols names and functions pdf, types of keyboard keys, function keys of keyboard f1-f12, computer keyboard keys and their functions pdf in hindi, computer keyboard functions explained, five functions of keyboard

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ